-आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरौर के बगल हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से उसमें प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आकर बुधवार को सुबह सात बजे एक महिला की मौत हो गयी और उसका पुत्र झुलस गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा व विद्यालय परिसर से तार व पोल हटाने को लेकर लालगंज-कलवारी मार्ग पर पथरौर गांव के सामने सड़क पर जाम लगाकर बैठ गये। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद बीएसए व एबीएसए ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विद्युत विभाग ने पचास हजार का चेक देकर तार व पोल से हटवाने का आश्वासन दिया। बताया जाता है की पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरौर में स्थानीय गांव निवासी मुन्नी देवी रसोइयां के पद पर नियुक्त है। एक दिन पूर्व दीपनगर जाते समय चोटिल हो गयी थी। बदले में अपनी बहु मुस्कान पत्नी कमलेश 25 वर्ष को साफ सफाई के लिए भेज दी थी। बहु के साथ किशन पुत्र कमलेश चार वर्ष भी जा रहा था। विद्यालय के पास पहुंचा ही था कि हाईटेंशन के तार पर किशन का पैर पड़ते ही चिपक गया। देखते ही मां मुस्कान पीछे से दौड़कर बच्चे को छुड़ाया। किन्तु मां तार में चिपक गयी और मौके पर मौत हो गयी। घायल बच्चे का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जाता है कि विद्युत तार की जद में मड़िहान क्षेत्र के दर्जन भर विद्यालय है, जिसमें जमुई हिनौता, पथरौर, नेवढ़िया, खनवर, मझारी, देवरी उत्तर मड़िहान कस्बा समेत कई विद्यालय खतरे को आमंत्रण दे रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने बताया कि तार पोल हटवाने के लिए बार बार विद्युत विभाग को पत्र लिखा जाता है। किन्तु कोई कार्यवाई नही हुई। जब की विद्युत विभाग के एसडीओ अतुल रघुबंशी ने कहा की शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से जबाब दिया जा चूका है की बजट मिलने पर ही काम हो सकता है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook