मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर नरायनपुर स्थित पटेल त्रिमोहानी से गंगा नहर पुल तक जल जमाव व ध्वस्त मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। ऐसे में आए आए दिन दुर्घटना हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से समस्या के निस्तारण संबंधी कोई सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। समस्या को लेकर जनहित सेना के सदस्यों ने दस अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय लिया है। संयोजक राजकुमार पटेल ने बताया कि डीएम व एसडीएम चुनार को पत्रक सौंप जल निकासी की व्यवस्था कराने व ध्वस्त सड़क को ठीक कराने की मांग की गई थी। लेकिन 21 दिन बाद भी ध्वस्त मार्ग को ठीक नहीं कराया गया। मार्ग पर लगभग बीस वर्ष पूर्व बिछाया गया कट स्टोन जगह जगह से उखड़ चुका है। मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। कीचड़ व गड्ढायुक्त सड़क पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। मार्ग पर बराबर जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन दुपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook