Ads (728x90)


-भाई का बहन को रक्षाबंधन पर्व पर अनोखा पर्यावरण के प्रति उपहार

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। वैसे तो रक्षाबंधन पर्व पर भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप देते है मसलन पैसा, कपड़ा इत्यादि लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर एक भाई ने इस पर्व पर बहन को अनूठा उपहार देकर न केवल सभी को सोचने पर विवश कर दिया बल्कि पर्यावरण प्रेम का अनूठा उदाहरण भी पेश करने का काम किया है। पर्यावरण शुद्वि अभियान के तहत लगातार पौधरोपण करने में जुटे अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरू ने रक्षाबंधन पर लोगों को प्रेरित करते हुए खासतौर से भाईयों को बहन को उपहार स्वरूप एक-कए पौध भेंट करने की मार्मिक अपील की जिसे कई लोगों ने न केवल मुक्त कंठ से सराहा बल्कि कईयों ने उनके इस अपील को साकार करते हुए इस पर अमल भी किया। ग्रीन गुरू के बेटे अभिनव सिंह ने पिता के अभियान को गति देते हुए अपनी बहन को रक्षाबंधन पर्व पर उपहार स्वरूप इमली का पौधा उपहार में देकर हरियाली को बढ़ाने और पर्यावरण को सहेजने का संदेश दिया। जिसे ग्रीन गुरू के साथ आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पार्क बरौधा कचार में रोपित करते हुए जिले में हरियाली को बढ़ाने व प्र्यावरण को संरक्षण के उदे्श्य से अन्य लोगों को भी प्रेरित किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger