Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। चुनार कोतवाली के पिरल्लीपुर फैक्टरी मोड़ के पास रविवार की रात साढ़े 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार क्रशर प्लांट संचालक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वाराणसी जिले के जैतपुरा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम का डगमगपुर में क्रेशर प्लांट है। वह रविवार को अपने भतीते 38 वर्षीय जलालुद्दीन के साथ डगमगपुर आए थे। रात में खाना खाने के बाद रात 11 बजे दोनो बाइक से वाराणसी घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में आकाश ढाबा के आगे सड़क खराब है। रास्ते में फैक्टरी मोड़ के पास वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रक गड्ढे को बचाने में दाहिने ओर जाकर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए। बाइक ट्रक में फंस गयी। दुर्घटना में मोहम्मद इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जलालुद्दीन को ट्रक से निकालकर सीएचसी ले गयी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने पर रात डेढ़ बजे परिजन वहां पहुंचे। घायल जलालुद्दीन को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की खोजबीन की जा रही है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger