Ads (728x90)

~ मरीज देखभाल प्रबंधन संबंधित सभी जरूरतों को पूरा कर विश्वस्तरीय चिकित्सा सहायता करेगा प्रदान ~

मुंबई, 7 अगस्त, 2017: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे मेडिकल टूरिज्म स्थानों में से एक है। भारत ने दुनियाभर के मरीजों को आकर्षित करने के लिए मेडिकल टेक्नोलॉजी और सेवा को उन्नत बनाने की दिषा में हमेशा से काम किया है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत की प्रख्यात मेडिकल एसिस्टेंस कंपनी क्रेडिहेल्थ ने अपने मेडिकल टूरिज्म पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की है। इसका मकसद आसान और विषेश चिकित्सा देखभाल सुविधाओं के साथ अंतराष्ट्रीय मरीजों की जरूरतों को पूरा करना है। कंपनी का लक्ष्य असंगठित सेगमेंट के अंतर को पाटना और अंतराष्ट्रीय मरीजों को ठगे जाने से बचाना है। नई पहल भी लागत पारदर्शिता, मातृ भाषाओँ में सहायता और अंतर्राष्ट्रीय मरीजों के समक्ष पैदा होने वाली अन्य चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित होगी।

क्रेडिहेल्थ मरीजों को भारत में श्रेष्ठ अस्पतालों के साथ जोड़कर समग्र सॉल्युशन प्रदान कराती है। यह चिकित्सा सहायता कंपनी स्पेशलिस्ट के पास स्वास्थ्य रिपोर्ट भेजती है और मरीजों को श्रेष्ठ अस्पतालों से उपचार लागत को किफायती बनाने में मदद प्रदान करती है। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सहायता मुहैया कराने के साथ साथ क्रेडिहेल्थ मरीज देखभाल प्रबंधन के जरिये अंतराष्ट्रीय मरीजों को सहायता मुहैया कराती है जिसमें वीजा, शेड्यूलिंग अपॉइंटमेंट, ठहरने, और अस्पताल से छुट्टी होने की प्रक्रिया जैसी जरूरतें शामिल हैं। मरीजों के परिवारों को ठहरने और यात्रा संबंधी सहायता मुहैया कराने के लिए क्रेडिहेल्थ ने ऑनलाइन होटल एग्रीगेटरों ओयो और ट्रीबो के साथ भागीदारी की है।

क्रेडिहेल्थ के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रवि विरमानी ने कहा, ‘इस लॉन्च के जरिये, हम अंतराष्ट्रीय मरीजों की समस्याएं दूर करना और भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। पहली बार भारत आने वाले विदेशी मरीज को अस्पताल की औपचारिकताओं और नियमों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हमारी सहायता सिर्फ उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि विदेशी मरीज हमारी सेवा के जरिये यहां लाभ उठाने के लिए सुविधाजनक ढंग से यात्रा बनाने में सक्षम हो। हमें विश्वास है कि यह पहल भारत के मेडिकल टूरिज्म बाजार को मजबूत बनाएगी और भारत को चिकित्सा और स्वास्थ्य सहायता के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने के सरकार के विजन की दिशा में हमारी एक कोशिश होगी।’

Post a Comment

Blogger