उत्सव किस तरह मनाये यह कार्यकर्ताओ का प्रश्न
मुंबई । संवाददाता
मुंबई, श्री गणेश का आगमन होने के लिए कुछ ही दिन शेष बचा होने के बावजूद मुंबई महापालिका की तरह से मिले आंकड़ों के मुताबिक अनेक मंडलो को अनुमति नही मिलने पर उत्सव साजरा किस तरह मनाये इस तरह का प्रश्न का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई महापालिका के आंकड़ों के मुताबिक पालिका के पास २४ विभाग से १३१२ गणेशोत्सव मंडलो ने मंडप बनाने के लिए अनुमति के लिए अनुमति के लिए निवेदन जमा किया था. जिसमे से ८५ मंडलो को मंडप बनाने के लिए पालिका ने अनुमति दी है. ७४ मंडलो की अनुमति देने से इंकार किया गया है जिसमे अभी तक ११५३ मंडलो के अनुमति के लिए निवेदन प्रलंबित है.
पालिका द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक ए विभागातील ३६ मेसे ३६, बी विभाग में २७ में २४, सी विभाग की ५४ में ४२, डी विभाग में ८८ में ७८, इ विभाग की ३१ में २१, एफ साऊथ विभाग की २१ में २१, एफ नॉर्थ विभाग की ७४ में ५९, जी साऊथ विभाग के ८६ में ८६, जी नॉर्थ विभाग में १०९ में ७८, एच इस्ट विभाग की ६६ में ५९, एच वेस्ट विभाग की २६ में २५, के इस्ट विभाग की ५८ में ५४, के वेस्ट विभाग की ६३ में ५२, पी साऊथ विभाग में ६० में ४९, पी नॉर्थ विभाग में ९४ में ७२, एल विभाग में ३६ में ३२, एम इस्ट विभाग में ८३ में ८३, एम वेस्ट विभाग में ५५ में ५०, एन विभाग में ४८ में ४०, एस विभाग में ३४ में ३१, टी विभाग में ३८ में ३८, आर साऊथ विभाग में ४५ में ४५, आर सेंट्रल विभाग में ५७ में ५७, आर नॉर्थ विभाग में २३ में २३ मंडलो को अभी तक अनुमति नही मिली है.
मुर्तीकारो को भी नही मिली अनुमति
श्रीगणेश की मुर्तिया बनाने वाले ५१८ मूर्तिकारो ने मंडप बनाने के लिए पालिका के पास निवेदन किया था. उसमे से पालिका ने सिर्फ १५५ मूर्तिकारो को मंडप की अनुमति दिया है. १६१ मंडपो को अनुमति दिए जाने से इंकार किया गया और अभी तक २०१ मूर्ति बनाने वालो को का निवेदन अभी तक प्रलंबित है.

Post a Comment
Blogger Facebook