Ads (728x90)

अलवर, हिन्दुस्तान, की आवाज,चंद्रमोहन गुप्ता

अलवर पुलिस ने जिले में चैन मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राजीय गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने की चैन मोबाइल फोन सिम कार्ड देसी कट्टे और दो मोटरसाइकिल बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस जैन ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में चैन और मोबाइल लूट की कई वारदातें हो रही थी। इन घटनाओं के मद्देनजर टपूकडा थाना प्रभारी जहीर अब्बास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साजिद जावेद राहुल और आजाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ी पूछताछ में तीन बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक लूट की वारदातें करना स्वीकार किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger