भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन
भिवंडी।भिवंडी मनपा प्रशासन की घोर लापरवाही के परिणामस्वरूप गटर पर चेंबर नहीं, साफ सफाई सही ढंग से नहीं तथा सभी रोड जर्जर व रोड में असंख्य गड्ढों के कारण प्रवासियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पडता है और यातायात का बाधित होना शहर वासियों के लिए आम बात हो गई है। इसी प्रकार शहर के देवजी नगर क्षेत्र में खुले गटर के कारण प्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस क्षेत्र में स्कूल व हनुमान मंदिर है जहां पूजा अर्चना के लिए आने वालों को तथा बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण आज तक बहुत से वाहनों का नुकसान हो चुका है तथा बहुत से स्कूली बच्चे, महिलाएं तथा वृद्ध घायल हो चुके हैं । उक्त समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र वासियों ने अनेकोबार स्थानीय नगरसेवक तथा मनपा प्रभाग क्रमांक 4 के प्रभाग अधिकारी से भेंटवार्ता कर मांग की है परंतु मनपा के लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी किसी प्रकार की कोई समाधानकारक कार्रवाई न करते हुए केवल मूकदर्शक बने हुए हैं । जिसकारण उक्त समस्याओं से परेशानी केवल स्थानिकों व प्रवासियों को उठानी पड़ रही है।उक्त प्रकार की मनपा द्वारा की जा रही घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र वासियों में मनपा के प्रति रोष व्याप्त है। मनपा प्रशासन द्वारा उक्त सयसयाओं का समाधान तत्काल प्रभाव से नहीं किया गया तो मनपा के विरुद्ध क्षेत्र की जनता रोड पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी इस प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्थानीय समाजसेवक राजू अग्रवाल ने मनपा प्रशासन को चेतावनी दी है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook