भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन भिवंडी। भिवंडी तालुका के खारबाव ग्रामपंचायत स्थित शिक्षकों , विद्यार्थियों एवं पालकों के लिये बहु उपयोगी पुस्तक अभ्यास मार्गदर्शक पुस्तिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।ज्ञात हो कि इस पुस्तक के संपादक व शेतकरी उन्नति मंडल शैक्षणिक संस्था के उपाध्यक्ष चंद्रकांत भोईर की संकल्पना द्वारा संकलित अभ्यास मार्गदर्शक पुस्तिका में स्वयं के अनुभव को दर्शाया है , पुस्तक मराठी और हिन्दी दो भाषाओं में प्रकाशित की गई है जिसमें छात्रों को १० वीं , १२ वीं के बाद हाई एज्युकेशन डिप्लोमा, डिग्री के लिये किस क्षेत्र को चुनना है इसका उल्लेख किया गया है । यह पुस्तिका शिक्षकों , अभिभावकों एवं छात्रों के लिये बहुत उपयोगी साबित होगी । पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के विख्यात कवि अरुण म्हात्रे , महाराष्ट्र आगरी संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष बिपिन गायकवाड़ , ९० वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन बोली भाषा के अध्यक्ष डॉ. अनिल रत्नाकर आदि मान्यवरों के शुभहस्तों द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में गजानन पाटिल , सर्वेश तरे , सुरेश मुकादम , आत्माराम पाटिल , बबन पाटिल , शांताराम तुरे , जगदीश भोईर , चंद्रकांत पाटिल , सुरेश पाटिल , निवृत्ति माली , तानाजी पाटिल , आनंद भोईर , म्यूरेश तरे , विकास पाटिल आदि लोग उपस्थित थे ।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook