Ads (728x90)

भिवंडी। भिवंडी तालुका की घनी बस्ती वाली ग्रामपंचायत मानी जाने वाली कोनगांव ग्रामपंचायत पद के लिए उपसरपंच पद पर भाजपा के युवा नेता दयानंद म्हात्रे को निर्विरोध चुन लिया गया है हैं .गौरतलब है कि पूर्व उपसरपंच फरदीन मो.अली करेल द्वारा उपसरपंच पद से त्यागपत्ररा देने के बाद उक्त पद रिक्त था। उक्त पद के लिए
सरपंच तथा पीठासीन अधिकारी सविता आकाश पाटिल की अध्यक्षता में ग्रामपंचायत कार्यालय में उपसरपंच पद के चुनाव के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया था .उक्त अवसर पर उपसरपंच पद के लिए केवल दयानंद म्हात्रे का ही आवेदन आने के परिणामस्वरूप पीठासीन अधिकारी तथा सरपंच सविता पाटील ने दयानंद म्हात्रे को कोनगाव ग्रामपंचायत के उपसरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा की . उपसरपंच पद के चुनाव के अवसर पर कोनगांव ग्रामपंचायत के पूर्व सरपंच डॉ.रुपाली अमोल कराले,सदस्या अपुर्वा महेंद्र म्हात्रे,वंदना दयानंद पाटिल ,सदस्य महेंद्र नाईक,रेखा दिपक मुकादम,विवेक नामदेव म्हात्रे,सविता प्रल्हाद राखाडे,विना शिवाजी म्हात्रे,कमलाकर नाईक,सदस्य विनोद नाईक आदि ग्रामपंचायत सदस्य उपस्थित थे .दयानंद म्हात्रे के उपसरपंच पद पर नियुक्ति होते ही इनके समर्थकों ने फटाके फोडकर व गुलाल उडाकर आनंद व्यक्त केला. तथा समर्थकों ने ढोल ताशा व ब्रास बँड बजाते हुए भव्य जुलूस निकाला जिसमें कोन गावं के सैकडो महिलाओं सहित नागरिक व युवक भारी संख्या में सहभागी थे . उक्त अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता टी.आर.पाटिल,भरत जाधव , चंद्रकांत पाटिल , मश्चिद्र म्हात्रे,प्रमोद पाटिल,डॉ.अमोल कराले,दयानंद पाटिल,महेंद्र पाटिल,दिपक मुकादम ,बंडू पाटिल ,आकाश पाटिल,महेश पाटिल आदि ने नवनियुक्त दयानंद म्हात्रे का पुष्पमाला अर्पण कर अभिनंदन किया .उक्त अवसर पर नव निर्वाचित उप सरपंच दयानंद म्हात्रे ने ग्रामपंचायत सदस्यों व गावं के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझपर जिस प्रकार से आप लोगों विश्वास जताया है मैं पूरी निष्ठा से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा तथा गावं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger