Ads (728x90)

-जिलाधिकारी ने अमर सपूतों के बलिदान पर डाला प्रकाश

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। 71वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा सभी अधिकारी, कर्मचारी जिस पद पर वे अपने उत्तरदायित्वों का पूरी, निष्ठा, लगन व ईमानदारी निर्वहन करें तथा गरीबों की समस्याओं को सुने व उसका निराकरण कराये। उन्होंने कहा कि आज हम आजाद हैं, परन्तु ये आजादी हमें बहुत बड़े बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। हमारे देश के वीरों ने अपने प्राणांे की आहुति दी वहीं महात्मा गाॅधी ने अहिंसा के रास्ते पर चल कर देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाकर आजादी पाने का अलख जगाये रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के पर्व पर हमारे अन्दर उल्लास होना चाहिए। उन्होंने शहीदो के बलिदान पर प्रकाश डाला और कहा आजादी अपने मन और अपने ह्दय का है जब तक हम पूरे ह्दय से अपने को स्वतंत्र महसूस नही करेंगे तब तक वास्तविक आजादी नही होगी और इसके लिए आवश्यक है कि मानवता का विकास हो। उन्होंने कहा शहीदो के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धान्जलि तभी होगी जब हम जिस पद पर है उस पर पूरी संचेतना से अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा पूर्वक करेगें। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने स्वतंत्रता सग्राम पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्र्यापण किया उसके उपरान्त राजकीय इण्टर कालेज महुवरियाॅ तथा राजकीय पालीटेक्निक बथुआ में बृ़क्षा रोपण किया। स्वतंत्रता की 71 वीं जयन्ती हर्सल्लास एवं सादगी से आकर्षक ढंग से मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रातः सभी मन्दिरों मस्जिदो गिरजाघरों, गुरूद्वारों, बौद्ध-मन्दिरों एवं जैन मन्दिरों में सामूहिक प्रार्थना किया गया। प्रातः सभी प्राइमरी स्कूलो के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई तथा बिनानी से कलेक्ट्रेट तक निर्धारित दूरी के रेस का आयोजन किया गया जिसमें 12 लोगो को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रातः 8.00 बजे सभी सरकारी गैर सरकारी भवनों एवं कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। प्रातः 10.00 बजे रोगी एवं कैदियों को महिला अस्पताल, पुरूष अस्पताल, टीबी अस्पताल, एवं जिला कारागार में मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया। प्रातः 11.00 बजे जिलाधिकारी के नेतृत्व में बृहद बृक्षा रोपण किया गया। सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय गीत जन गण मन या बन्दे मात्रम का सामुहिक गान तथा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, राष्ट्रीय एकता अखण्डता तथा धर्म निरपेक्षता पर विचार गोष्ठी निबन्ध लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपराहन 1.00 बजे से 3.00 बजे तक बी.एल.जे. इण्टर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपराहन 3.00 बजे पी.एस.सी., पुलिस, एन.सी.सी., होमगार्ड्स मीरजापुर तथा प्रादेशिक रक्षा दल के कैड्टो द्वारा रूट मार्च आर्य कन्या इण्टर कालेज से आरम्भ होकर तेलियागंज, टटहाई रोड़, से लालडिग्गी तथा मुसफ्फरगंज से शहीद उद्यान होते हुए घण्टाघर पहुचेगाॅ जहा सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। रात्रि 8.00 बजे घण्टाघर में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार समस्त उप जिलाधिकारी के क्षेत्रों में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger