मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2017 जनपद के 16417 गरीब परिवारों को जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे एवं सभी विधान सभाओं के विधायकगण के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिससे झापड़ी व घास-फूस छप्परों में रहने वाले गरीब परिवारों का पक्का मकान में रहने का सपना सकार हुआ। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने योजना से संबंधित अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को पहले से ही निर्देशित किया गया था कि स्वंतत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उक्त योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र वितरित किया जाये। इसी क्रम में विकास खण्ड़ कोन व छानवे में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे के द्वारा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। विकास खण्ड जमालपुर व सीखड़ में विधायक चुनार अनुराग सिंह, विकास खण्ड़ मड़िहान में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल तथा विकास खण्ड़ मझ़वां में विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य एवं विकास खण्ड़ हलिया में विधायक छानवे राहुल प्रकाश कोल के द्वारा चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। जिससे लोगो के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर विधायकगणों ने अपने-अपने संबंधित विकास खण्ड़ों में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि सबका साथ सबका विकास हो तथा गाॅव के दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारो के चेहरे पर मुस्कान दिखाई पड़े। उसी संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र देकर विकास के उम्मीदों की कड़ी में यह पहला कदम हैं। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि सभी लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी गयी है, सभी लोग अपना आवास स्वयं बनवाये, किसी भी बिचैलिये के चक्कर में न आये और न ही किसी को अनावश्यक रूप से पैसा आदि दे। उन्होंने कहा कि यह आवास पूणतय निःशुल्क दिया जा रहा है, यदि कोई धनराशि की माॅग करता है तो खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी अथवा जिलाधिकारी को तत्काल अवगत करा सकते है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. हरिचरन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष 2016-17 में चयनित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त विकास खण्ड़ों को मिलाकर जनपद में कुल 16417 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उन्हांेने बताया कि लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी गयी हैं। यह भी बताया कि 2017-18 के लाभार्थियों का चयन की प्रक्रिया चल रहीं हैं, सत्यापन के उपरान्त कैम्प लगाकर वितरण किया जायेगा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook