Ads (728x90)

गणेश भक्तों में भारी आक्रोश,गणेश उत्सव महामंडल ने की त्यौहार से पहले सड़कों की मरम्मत करने की मांग |

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी में असंख्य गड्ढे वाली सड़कों पर भगवान गणेश की पहली मूर्ती का आगमन हुआ | गणेश मूर्ती को लाने में हुई परेशानी से गणेश भक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है | वहीं, सार्वजनिक गणेश उत्सव महामंडल के अध्यक्ष ने महापौर जावेद दलवी व प्रभागी आयुक्त एन. रामस्वामी से भेंटवार्ता कर आक्रोश जताते हुए गणेश उत्सव से पूर्व भिवंडी की सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है |
 गौरतलब हो कि आगामी 25 अगस्त से महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्यौहार गणेश उत्सव शुरू होने वाला है | जिसे लेकर एक माह पहले से बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हैं | वहीं, गणेश मूर्तियों को वाहन से लेकर आने वाले शहर के सभी प्रमुख मार्गों में कल्याण रोड, बाज़ार पेठ, निजामपुर, खडग रोड, शिवाजी नगर, भाजी मार्केट, तीनबत्ती, कुम्भारअली, बाबला कंपाउंड, एसटी से गायत्रीनगर रोड, कामतघर, भंडारी कंपाउंड रोड, नारपोली, कणेरी, गौरीपाडा, पद्मानगर, ताडाली, शांतिनगर रोड, गैबी पीर रोड, रावजी नगर, गणेश सोसायटी आदि की हालत बहुत खराब है | भिवंडी में गली से लेकर मुख्य मार्ग तक की सड़कों पर असंख्य गड्ढे है | जिसके कारण सभी गणपति मूर्तियों को धक्का खाते व झूलते हुए इन रास्तों से होकर गुज़रना पड़ेगा | ऐसी स्थिति में कई उत्सव मंडल बाहर के शहर पेंण, ठाणे, कल्याण, वसई, मुंबई से मूर्तियाँ वाहनों पर रखकर भिवंडी ले आते हैं | ऐसी स्थिति में खराब सड़कों पर गणेश भक्तों को बड़ी मूर्तियों को लाने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है | वाहन पलटने से या धक्का लगने से मूर्तियों को खंडित होने का डर रहता है और मूर्तियों का खंडित होना बेहद अशुभ माना जाता है | भिवंडी की गड्ढों वाली सड़कों के बीच कोम्बडपाडा स्थित जयगणेश मित्र मंडल ने सार्वजनिक गणेश उत्सव के 25 वें वर्ष के आयोजन के लिए गणपति बप्पा की मूर्ती को ढोल-ताशे, गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर पूरे उत्साह से भिवंडी में लाकर स्थापित किया | मूर्ती को लाने में हुई कठिनाई को ध्यान में रखकर भिवंडी सार्वजनिक गणेश उत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई के नेतृत्व में शरद भसाले, रतनकुमार तेजे, पंढरीनाथ कुम्हार सहित अन्य गणेश भक्तों का प्रतिनिधि मंडल महापौर जावेद दलवी तथा प्रभारी आयुक्त एन. रामस्वामी से भेंट कर शहर की सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है |

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger