Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  भोईवाडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक अज्ञात मजदूर की धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किया हुआ लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है | पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भोईवाडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत इश्तियाक चायवाला कंपाउंड के पास खाली जगह में एक 45 वर्षीय अज्ञात मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर फेंका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है | पुलिस सूत्रों के अनुसार रात के समय किसी अज्ञात हत्यारे ने अज्ञात मजदूर के सिर, पीठ, छाती व गले पर चाक़ू से वार कर उसकी हत्या कर कंपाउंड के खाली जगह में गड्ढे के पानी में फेंक दिया था | इस बात की जानकारी सामने के कारखाना मालिक मो. आरिफ मुख्तार शेख को हुई | उन्होंने तत्काल ज़ख़्मी हालत में पड़े मजदूर को उपचार के लिए आईजीएम उपजिला अस्पताल ले गए | उपचार से पूर्व डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया | कारखाना मालिक आरिफ शेख ने इस घटना की जानकारी भोईवाडा पुलिस को दी | भोईवाडा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है | उक्त हत्या प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस निरीक्षक एस.ए. बागवान कर रहे हैं |

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger