Ads (728x90)



भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन


भिवंडी। उत्तर भारत के क्षेत्रों में महिलाओं का पूर्व कई दिनों से अचानक चोटी काटने की घटना घटित हो रही है जिससे महिलाओं में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। अन्य राज्यों की अपेक्षा अब भिवंडी में भी चोटी कटने का मामला प्रकाश में आने लगा है जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है । बता दें कि गत गुरुवार को रात्रि के समय चोटी कटने की दूसरी घटना प्रकाश में आई है जिससे क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है .पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चोटी काटने की दूसरी घटना भिवंडी स्थित ठाकराचा पाडा गावं में घटित हुई है। सबीना खातून ( 14 ) नामक लडकी पूर्व दो महीने से बहन की सहायता करने के लिए उत्तरप्रदेश से भिवंडी में आई है और बहन के घर पर ही रहती है . गत गुरुवार को रात्रि के समय सभी लोग घर में सो रहे थे, रात्रि के समय सबीना पानी पीने के लिए उठी तो उसे अपने पीछे कोई है ऐसा महसूस हुआ जब वह मुड़कर पीछे देखी तो उसे कोई नहीं दिखाई दिया, कुछ ही देर में उसकी चोटी काटने की जानकारी उसे हुई। उक्त घटना के बाद सबीना जोरजोर से रोने चिल्लाने लगी जिससे घर के लोग उठ गए और सबीन से पूछने लगे क्या हुआ तो उसने बताया कि कोई मेरी चोटी काटकर भाग गया है .उस समय वह भयभीत हो गई .भिवंडी में उक्त प्रकार से चोटी काटने की यह दूसरी घटना है। इससे तीन दिन पूर्व भिवंडी के कासार आली( कुरैश नगर) स्थित निवासी ननद - भाभी के चोटी काटने की घटना प्रकाश में आचुकी हैं। उक्त घटना से क्षेत्र में भय का वातावरण निर्माण हुआ है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger