Ads (728x90)

एक तरफ योगी सरकार के गौ सेवा की मुहिम चल रही तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही से खंबे में करंट,जर्जर तारो के नीचे गिर जाने से निरन्तर गायों की मौते हो रही है

उन्नाव, हिन्दुस्तान की आवाज़ मोहित मिश्रा


उन्नाव, शुक्लागंज/ऋषि नगर, गुरुवार शाम 7 बजे शुक्लागंज के ऋषि नगर के वार्ड नंबर 14 में बिजली पोल में करंट,ग्यारह हजार लाइन में तेज स्पार्किंग से आने से एक नंदी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय निवासियों,हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियो,गो सेवकों ने बिजली निगम की कार्यशैली पर रोष जताया एवम बिजली नगर निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभाग के खिलाफ रोष जताया। कई दिनों पूर्व में बारिश के चलते शुक्लागंज के ऋषि नगर में आज बिजली पोल से 11हज़ार लाइन तेज आवाज में स्पार्क होकर अंततः जमीन पर गिर गयी!इसी दौरान तार केे पास से जा रहे नंदी करंट की चपेट में आकर तड़फने लगा!! रहवशियो की माने तो उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस जर्जर ग्यारह हजार लाइन से स्पार्किंग हुई, जिसकी शिकायत पूर्व में भी बिजली कर्मचारियों को दी गयी परन्तु बिजली विभाग नही जागा और आज स्पार्किंग से गिरे तार से एक नंदी की मौत हो गयी!! घटना का पता लगते ग्रामवाशी,गौ सेवक व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना से पूर्व विधुत निगम के पावरहाउस नंबर पर अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाउजूद बिजली आपूर्ति न काट कर हीलाहवाली की गई , ऋषि नगर के लोगो ने बताया की,बिजली तो दूर कर्मचारियों को फ़ोन करने पर बिजली तक नही काटी गई और बल्लियों , खम्बो में आने वाले करंट,जर्जर तारो की वजह से निरन्तर घटना घटित हो रही है।। मोहल्ले वाशियो एवम वाहिनी पदाधिकारियो ने कहा कि बिजली निगम का यह उदासीन रवैया किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, पूर्व में भी शुक्लागंज में जर्जर तारो की वजह से कई व्यक्तियों की मौते, जानवरो की मौते इस तरह की घटनाएं शुक्लागंज में घटित हो चुकी है, गौ सेवको में रोषवाप्त है,सभी गौ सेवको ने कहा कि अगर नही बदले गए इस तरह के जर्जर तार, न सुधरा विधुत विभाग तो जल्द ही जायेंगे मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार!!

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger