Ads (728x90)

 460 उमेदवारों की राजनीति लगी दाव पर ; 55 प्रतिशत हुआ मतदान।

भिवंडी। एम हुसेन । भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका सार्वजनिक चुनाव के लिए आज सुबह से ही विविध मतदान केंद्रों पर भारी उत्साहपुर्ण वातावरण में मतदान की शुरुआत हुई .महिलाओं सहित नागरिक ,युवक - युवती ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर लाइन में खड़े होकर मतदान किया .मनपा सार्वजनिक चुनाव में 460 उम्मीदवारों का राजकीय भविष्य ईव्हीएम मशीन में बंद हो गया है . मतदान का समय समाप्त होने तक लगभग 55 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी प्राप्त हुुई है। परंंतु इस समय मतदान करने के लिए आने वाले अनेक मतदाताओं के नाम मतदार सूचि में गायब होने के कारण मतदाताओं ने मनपा प्रशासन के विरुद्ध तीव्र आक्ररोश व्यक्त किया है .मतदार सूचि में मृतक व दुबारा नाम वाले अनेक मतदार केंद्रों पर मतदान करने के लिए आए मतदारों की शिकायत ली जाा रही थी । जिसके कारण चुनाव अधिकारी, कर्मचारियों व मतदारों, के दरम्यान तूू तू मैं-मैं देखने को मिला .मतदान केंद्रों के बाहर राजकीय पक्ष के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एकत्रित हो कर मतदाताओं से मतदान करने के लिए आवाहन करते हुए शिवसेना ,भाजपा सहित अन्य पक्षों के कार्यकर्ताओं में तू तू मैं मैं शुरू हो गया .परंतु सक्रिय पुलिस यंत्रणा ने समय से घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत अनुचित प्रकार को रोका। मनपा चुनाव के लिए सुबह 7 .30 बजे से साढे गयारह बजे तक लगभग 19 प्रतिशत मतदान हुआ.भिवंडी महानगरपालिका के चौथे पंचवार्षिक चुनाव में सभी पक्ष पूरी तैयारी से चुनाव मैदान में उतरे थे .जिसकारण यह चुनाव काफी रोचक था .शहर के शांतीनगर ,पद्मानगर ,धामणकर नाका ,गैबी नगर ,ब्राम्हण आली ,ईदगाह रोड ,पारनाका ,बाजारपेठ ,अवचित पाडा ,कामतघर ,ताडाली ,म्हाडा कॉलनी ,नारपोली ,कोंबडपाडा ,गोकुलनगर ,टेमघर ,भादवड ,शास्त्रीनगर ,गायत्रीनगर,अंजूरफाटा ,दर्गाह रोड ,सुतार आली ,सौदागर मोहल्ला आदि विविध क्षेत्रों में मतदार मतदान करने के लिए बाहर खड़े थे .इसलिए शहर में सभी जगह चुनावी वातावरण निर्माण हुआ था .सुबह 7. 30 बजे से 11. 30 बजे के दरम्यान 19 प्रतिशत मतदान हुआ था .जिसमें पुरुष मतदार 53 हजार 825 तथा महिला 39 हजार 17 इस प्रकार कुल 92 हजार 842 मतदारों ने मतााधिकार का प्रयोग किया । इसी.दरम्यान प्रभाग क्र. 14 व 19 में ईव्हीएम मशीन समय के लिए बंद हो गई थी जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।जिसकारण मतदान केंद्रों पर हल्ल्ला गुल्ला शुरू हो गया था .परंतु चुनाव केंद्र अधिकारी ने ईवीएम मशीन बदल कर मतदान की शुरुआत की.उस समय पद्मानगर व सौदागर मोहल्ला स्थित प्रतिस्पर्धी उमेदवारोंं के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर अनुचित प्रकार टाल दिया। दोपहर डेढ़ बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुइ.जिसमे 1 लाख 44 हजार 394 मतदारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.तथा दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1 लाख 91 हजार 392 मतदारों ने मताााधिकार का प्रयोग किया जो 40 प्रतिशत मतदान हुआ.सायंकाल भीषण गर्मी के तापमान में कमी होने पर साढेपांच बजे तक मतदारों ने मतदान केंद्र के बाहर भारी संख्या में लाइन लगाकर मतदान करते हुए प्रतिशत 55 से 60 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान चुनाव यंत्रणा द्वारा व्यक्त किया जा रहा है। मनपा आयुक्त तथा चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. योगेश म्हसे नें अपंगों के मतदान हेतु विशेष व्यवस्था की थी। .




---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger