घटना का खुलासा करते एसपी हरीष चन्दर
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहानकन्नौज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच हजार के इनामी बदमाष को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक हरीष चन्दर ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 मई की सुबह उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित मय टीम के गष्ती ड्यूटी पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाष तालग्राम की तरफ से दूध वाले लोडर पर सवार होकर आ रहा है जो फगुहा भट्टा पर उतरेगा और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे उतरने वाले मार्ग पर दूध के लोडर को रोककर तलाष किया। लोडर पर सवार संदिग्ध नेे पूछताछ में अपना नाम विजय पाल पुत्र रामदत्त निवासी डूगरपरु थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रूखाबाद बताया। जांच पडताल में पता चला कि उक्त बदमाष लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके विरूद्ध जनपद के थाना तिर्वा में लूटपाट आदि के पांच संगीन मुकदमे दर्ज हैं तथा उसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook