Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी महानगरपालिका सार्वजनिक चुनाव के समय मतदान हेतु घर बाहर निकलने वाले मतदारों को भीषण गर्मी के मौसम में काफी दिक्कत उठानी पडी। गौरतलब है कि मतदारों को 40 सेल्सियस तापमान से तकलीफ न हो इसके लिए मनपा प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदारों को पीने के पानी हेतु पानी ,भीषण गर्मी से सुरक्षा करने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है यह जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी तथा मनपा आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे ने दी है . इसी प्रकार चुनाव संपन्न होने तक अनुसूचित प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है और मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया है .वहीं दूसरी ओर पुलिस की फौज नाके- नाके पर तैनात की गई है .डॉ.म्हसे ने शहर के विविध मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया और मतदाताओं से भेंटवार्ता किया तथा कर्मचारियों को चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए मतदारों के सौजन्य से संवाद स्थापित करने के लिए आवाहन किया है.



---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger