Ads (728x90)

सारे जतन के बावजूद मतदान में 01.85 प्रतिशत की हुई वृद्धि |


भिवंडी। एम हुसेन। 24 मई 017 बुधवार को भिवंडी मनपा के संपन्न हुए चौथे सार्वजनिक चुनाव में कुल 51.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | इस प्रकार जहां प्रभाग क्र.20 में सबसे कम 39.80 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं प्रभाग क्र.05 में सर्वाधिक 63.15 प्रतिशत मतदान हुआ | इस प्रकार सन 2012 में हुए मनपा चुनाव में कुल 49.60 प्रतिशत मतदान हुआ था | शासन प्रशासन द्वारा सारी तैयारियों के बावजूद पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान में केवल 01.85 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है | चुनाव विशलेषक विशेषज्ञों के अनुसार मतदान कम होने का मुख्य कारण पर प्रांतीय मतदाताओं का अपने मूल गावं जाना तथा मतदार सूची में 50 हज़ार से अधिक मतदाताओं का मतदार सूची का नाम, दो जगह तथा मृतक लोगों का नाम शामिल किया जाना, माना जा रहा है |

इस चुनाव में मतदान में हुई मामूली वृद्धि को लेकर किस राजनीतिक पार्टी को फ़ायदा होगा ? इस बात की चर्चा शहर के राजनीतिक गलियारों -मोहल्लों में चाय की दुकान से लेकर हेयर सैलूू न तक जारी है | जहां अटकलों का बाज़ार पूरी तरह से गर्म है | चर्चा है कि देश भर में मोदी का जादू बरकरार होने तथा मोदी व भाजपा के विरोध में लामबंद वोटरों में आई जागरूकता को लेकर अधिक वोटिंग होने की संभावना व्यक्त की जा रही है | भिवंडी मनपा चुनाव 2017 में 23 प्रभाग में कुल 90 सीट के लिए मतदान हुआ है | बुधवार को हुए मतदान में कुल 04 लाख 79 हज़ार 253 मतदाताओं में से कुल 02 लाख 46 हज़ार 585 मतदाताओं ने मतदान किया | जिसमें 01 लाख 45 हज़ार 991 पुरुष तथा 01 लाख 593 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | भिवंडी मनपा में किसकी सत्ता होगी, इस बात को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग अलाप रहे है | कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना तथा सपा-राकांपा गठबंधन के नेताओं ने अपनी पार्टी के बहुमत आने की बात कर रहे हैं | लेकिन आंकड़े बाजों के अनुसार इस चुनाव में 30 से अधिक सीट पाकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी | दूसरे क्रमांक पर शिवसेना, तीसरे क्रमांक पर कांग्रेस और चौथे क्रमांक पर सपा-राकांपा गठबंधन की सीटें आएंगी | वहीं, भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष संंतो ष शेट्टी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी कुल 90 सीट में से 35 से 40 सीट पर विजय प्राप्त करेगी, अगला महापौर भाजपा का होगा | आज शुक्रवार 26 मई को होने वाली मतगणना के बाद शाम तक पूरी तस्वीर आइने की तरह साफ़ हो जाएगी कि कौन होगा भिवंडी मनपा की सत्ता पर काबिज। ​




---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger