Ads (728x90)

विजय जुलूस निकालने पर लगाया गया प्रतिबंध |

08 मतगणना केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरे के साथ 26 सौ पुलिस कर्मचारी होंगे तैनात |


भिवंडी। एम हुसेन।गत 24 मई को होने वाले भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव के बाद शुक्रवार, 26 मई को होने वाली मतगणना के लिए मनपा प्रशासन तैयारी पूरी कर चुका है | मतगणना के लिए सभी 08 केन्द्रों पर कुल 264 कर्मचारी तैनात किए गए हैं | सभी केन्द्रों पर चाकचौबंद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ पुलिस तथा होम गार्ड के लगभग 26 सौ कर्मचारी तैनात होंगे | चुनाव परिणाम के दिन विजय जुलूस पर पुलिस ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है |

गौरतलब हो का चुनाव 24 मई को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ | शुक्रवार, 26 मई को होने वाली मतगणना के सन्दर्भ में प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी देते हुए प्रमुख चुनाव निर्णय अधिकारी व मनपा आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे से सभी 08 चुनाव केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी | प्रत्येक केंद्र पर दस टेबल लगाए गए हैं | जिसमें एक प्रभाग की गणना होने के बाद अन्य दूसरे प्रभाग की गणना क्रमशः की जाएगी | सभी 08 केन्द्रों पर मतगणना के लिए कुल 264 कर्मचारी लगाए गए हैं | सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के तहत सभी 08 केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस कर्मचारी व होम गार्ड के 26 सौ कर्मचारी तैनात होंगे | मतगणना के दिन शहर में 03 पुलिस उपायुक्त, 05 सहायक पुलिस आयुक्त, 53 पुलिस निरीक्षक, 160 सह व उप पुलिस निरीक्षक, 2120 पुलिस कर्मचारी, 300 होमगार्ड, एसआरपीऍफ़ की 03 कंपनी, दंगा निरोधक पथक व रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों का कड़ा बंदोबस्त किया गया है | पुलिस विभाग ने मतगणना के बाद जुलूस निकालने पर प्रतिबन्ध लगा रखा है | मतगणना केंद्र पर उम्मीदवार तथा उनके एजेंट को ही प्रवेश दिया जाएगा | चुनाव परिणाम की घोषणा के लिए मतगणना केन्द्रों पर लाउडस्पीकर का बंदोबस्त किया गया है | पत्रकार तथा आम जनता को चुनाव परिणाम की जानकारी देने के लिए मनपा के पुराने मुख्यालय स्थित चौथे मंजिल हॉल में विडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था की गई है |

ज्ञात हो कि भिवंडी मनपा चुनाव में कुल 460 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद है, जिसका निर्णय 26 मई को होने वाली मतगणना के बाद होगा | जिसमें कांग्रेस के 64, भाजपा के 57, शिवसेना के 55, सपा के 32, राष्ट्रवादी के 32, कोणार्क विकास अघाड़ी के 16 एमआईएम के 09, मनसे के 07, बसपा के 05, संभाजी ब्रिगेड के 04, आरपीआई (एकतावादी) के 04, आरपीआई (सेक्युलर) के 03, भारिप बहुजन महासंघ के 02 तथा जनता दल यूनाइटेड के 01 सहित कुल मिलकर 14 राजनीतिक दलों के 291 उम्मीदवार तथा निर्दलीय 169 उम्मीदवार सहित कुल 460 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे |



जिन राजनीतिक नेताओं का भविष्य दांव पर लगा है, उसमें महापौर तुषार चौधरी, उपमहापौर अहमद सिद्दीकी, स्थायी समिति सभापति इमरान खान, विरोधी पक्ष नेता व राकांपा जिला अध्यक्ष शेख खालिद गुड्डू, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी, पूर्व महापौर जावेद दलवी, पूर्व महापौर व कोणार्क विकास अघाड़ी के सुप्रीमो विलास आर पाटिल, पूर्व महापौर प्रतिभा विलास पाटिल, पूर्व नगराध्यक्ष मदनबुआ नाईक, पूर्व उपमहापौर मनोज काटेकर, भाजपा नेता नित्यानंद नाडार उर्फ़ वासू अन्ना, अल्का नारायण चौधरी, नीलेश चौधरी, शिवसेना विधायक रुपेश म्हात्रे के भाई संजय म्हात्रे, सांसद कपिल पाटिल के भतीजे सुमित पाटिल सहित अन्य दिग्गजों के नाम शामिल हैं जिनके ऊपर शहर वासियों की निगाहें टिकी हुई है |

---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger