फीता काटकर शुभारंभ करते सुब्रत पाठक
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहानकन्नौज। आम जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए मकरंदनगर मोहल्ला में भाजपा कार्यालय खोला गया। इसका शुभारंभ भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने किया।
इस मौके पर श्री पाठक ने कहा कि अभी तक आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधियों के घरों के चक्कर काटती रहती थी। कई बार लोगों के पहुंचने तक जन प्रतिनिधि घरों से निकल जाते थे। जिस कारण लोग मायूस होकर लौट जाते थे। समस्या को देखते हुए आज इस कार्यालय को खोला गया है। यहां पर आकर आम लोग अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। जिनका गुणवत्ता पूर्ण और समय सीमा मंे निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान श्यामजी मिश्रा, शुभम वर्मा, वासू वर्मा, सचिन वर्मा, सोभित वर्मा, अर्पण, आकाष मिश्रा, राहुल वर्मा, गोपाल वर्मा व कार्यालय प्रमुख राम वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook