
-मेडिकल कालेज में अनुपस्थिति मिले चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देष
-बस स्टाप, एआरटीओ दफ्तर, गेहूं क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
मेडिकल कालेज में उपस्थिति रजिस्टर चेक करते, मण्डी समिति के गेहूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण करते व प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते षिक्षक, मरीजों से वार्ता करते मंत्री, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते मंत्री व मौजूद अधिकारीगण
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चैहानकन्नौज। जनपद दौरे पर आए बेसिक षिक्षा, माध्यमिक एवं उच्च षिक्षा, चिकित्सा षिक्षा राज्य मंत्री सन्दीप सिंह ने कई स्थलों का औचक निरीक्षण कर हकीकत जानी। मेडिकल कालेज व मण्डी समिति स्थित गेहूं खरीद केन्द्र पर गंदगी पाए जाने पर कडी फटकार लगाई। वहीं मेडिकल कालेज के अनुपस्थिति चिकित्सकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देष दिए।
सर्वप्रथम मेडिकल कालेज पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री सन्दीप सिंह ने ओपीडी में मरीजों से हालचाल पूछे। उन्होंने चिकित्सक उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जहां डा. अंषुमान, डा. वीके गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उन्होंने प्राचार्य को अनुपस्थिति चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के निर्देष दिए और नियमित उपस्थिति के संबंध में निर्देषित किया। उन्होंने मेडिकल कालेज परिसर में गंदगी पाए जाने पर साफ सफाई बेहतर करने के निर्देष दिए। मरीजों को आवष्यक दवाएं मेडिकल कालेज से ही उपलब्ध कराने, दवाओं का स्टाक मेन्टेन करने तथा मरीजों को बाहर से दवा नहीं मंगाए जाने के निर्देष दिए। उन्होंने पंजीकरण कक्ष, एचओडी कक्ष, मेडिसिन वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। टायलेट बंद पाया गया। वार्ड एवं शौचालय में गंदगी देख मंत्री भडक गए और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व स्वच्छता के निर्देष दिए। इसके उपरांत मण्डी समिति कन्नौज में विपणन शाखा के गेहूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहंू की खरीद किसानों से खतौनी के साथ किए जाने तथा गेहूं खरीद का भुगतान तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में करने के निर्देष दिए। उन्होंने अपने समक्ष गेहूं की तौल कराई और कहा कि किसान से गेहूं की खरीद में तौल में कटौती न की जाए। उन्होंने गेहूं खरीद किए गए अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए किसान द्वारा खरीद का पूर्ण विवरण अंकित करने के निर्देष दिए। उन्होंने निर्देषित किया कि बिचैलिए या व्यापारी को खरीद में सम्मिलत पाया गया तो कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मण्डी सचिव एवं उप खाद्य एवं विपणन अधिकारी को व्यवस्था में सुधार के निर्देष दिए। रोडवेज बस स्टाप के निरीक्षण में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, पूछताछ केन्द्र, शौचालय तथा बसों के आवागमन को दी जाने वाली सूचना आदि कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बस स्टाप पर गंदगी मिलने पर कडी फटकार लगाई, वहीं शौचालय व्यवस्था खराब मिलने पर एआरएम को निर्देषित किया। उन्होंने संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यों के बारे में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक तिर्वा कैलाष राजपूत, जिलाधिकारी जगदीष प्रसाद, पुलिस अधीक्षक हरीष चन्दर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष सुब्रत पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके उपरान्त शाम साढे 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी जगदीष प्रसाद, एडीएम संतोष कुमार वैष्य, एसडीएम अरूण कुमार व जनप्रतिनिधि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ज्ञापन देकर षिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत
कन्नौज। प्रभारी मंत्री सन्दीप सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व उच्च प्राथमिक षिक्षक वेलफेयर एसोसिएषन ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपते हुए षिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उप्र ने कहा कि विगत वर्ष षिक्षा सचिव तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके षिक्षक/षिक्षिकाओं की पदोन्नति का कई बार आदेष दिया, परन्तु पद रिक्त होने के बाद भी पदोन्नति नहीं की गई। जनपद के अन्दर नियमानुसार स्थानांतरण नहीं किए गए जिससे षिक्षकों को परेषानी का सामना करना पड रहा है। जनपद में स्थाई लेखाधिकारी न होने के कारण एवं विकासखण्ड के लिपिकों की उदासीनता के चलते समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वितरित की जा रही विज्ञान किट मानकों के अनुरूप नहीं है। संगठन के किसी पदाधिकारी को एबीआरसी/एनपीआरसी का दायित्व न दिया जाए। षिक्षकों की पुरानी पेंषन लागू की जाए। इस दौरान संतोष राजपूत, सौरभ कटियार, शान्तनु दीक्षित, सर्वेष दुबे, विनय पाण्डेय, अनिल शर्मा, नवीन मिश्रा, संदीप राजपूत, अमित बाजपेई प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक षिक्षक वेलफेयर एसोसिएषन ने दिए ज्ञापन में कहा कि 2013 से अनुदेषक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, परन्तु समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 छात्रों का नामांकन न होने पर अनुदेषकों को नौकरी से निकाला जा रहा है। प्रदेष की समस्त अनुदेषिकाओं को सवैतनिक प्रसूति अवकाष दिया जाए। प्रदेष व जिला स्तर पर कम्प्यूटर व खेल, शारीरिक अनुदेषकों को क्रमषः कम्प्यूटर व खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान प्रफुल्ल दुबे, दीपक यादव, षिव प्रताप सिंह, सपना गुप्ता, पूनम गुप्ता, रमेष चन्द्र, राजेष, कप्तान, सतेन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook