Ads (728x90)

मुंबई। निर्माण क्षेत्र में पारदर्शकता, तथा ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए महारेरा पूरी तरह तैयार है ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दी है।

महाराष्ट्र रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्षपद पर चुने गए श्री. गौतम चटर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस दौरान गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश महेता, मुख्य सचिव सुमित मल्लिक मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव प्रविणसिंह परदेशी, अपर मुख्य सचिव संजिवकुमार, म्हाडा के उपाध्यक्ष सुभाष लाखे-पाटील उपस्थित थे।

श्री.फडणवीस ने कहा कि, नए सिरे से स्थापन हुई प्राधिकरण से जनता की आशा-आकांक्षा पूरी होकर आम नागरिकों को न्याय मिलेगा। प्रारंभ में श्री. मेहता ने श्री.चटर्जी को शपथ दिलाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री.चटर्जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री. चटर्जी ने महाराष्ट्र रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण की ओर से लिए गए विभिन्न कामों की जानकारी दी।

गौतम चटर्जी का परिचय


श्री.गौतम चटर्जी यह १९८२ बॅचके आयएएस अधिकारी है। इसके पहले वे रत्नागिरी में कलेक्टर थे। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम, राजस्व एवं वन विभाग,मुंबई मनपा,म्हाडाके उपाध्यक्ष, गृह विभाग जैसे विभिन्न विभागों मे श्री.गौतम चटर्जी ने काम किया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger