एसपी दफ्तर के बाहर खडे पीडित
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चैहानकन्नौज। किषोरी को बदनियति से दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह पीडितों को जानमाल की धमकी दे रहा है। पीडित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 8 अप्रैल 17 की दोपहर 2 बजे मेरी नाबालिग पुत्री को मोहल्ले के ही अभिषेक पुत्र श्याम नरायन ने बदनियति से दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीडिता थाने पहुंची, लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर पुलिस ने 10 मई 17 को उक्त आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को न तो पकडा और उसके विरूद्ध कोई कार्रवाई की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। भय के कारण प्रार्थिनी बच्चों सहित ठठिया स्थित रिष्तेदारी मंे रहने को विवष है। पीडिता ने आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook