Ads (728x90)

कई लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ


नालासोपारा:-(आर आर सिंह )नालासोपारा पूर्व के दत्त नगर क्षेत्र में बीतें देर रात एक (40) वर्षीय युवक को दस की संख्या में पहुचे लोगों ने घर से बुलाकर उसका कपड़ा उतारने के बाद पत्थरों से कूच-कूच कर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सुबह सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के पश्चात उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के माँ की शिकायत पर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में से दो पूर्व में हुए हत्या के आरोपी बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दत्त नगर इलाके


नवदुर्गा मंदिर के समीप स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट के रुम नम्बर 5 में कल्पेश पोद्दार (40) वर्षीय पिछले तीन माह पूर्व किराये का कमरा लेकर अपने माँ व दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। कल्पेश किसी बिल्डर के पास काम करता था। उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व जलकर मृत्यु हो गया था। माँ ने बताया कि रात दो से ढाई बजे के आसपास बिजली चली गयी थी उसी दौरान आठ से दस की संख्या में लोग उसके घर आये और उसके लड़के को बुलाकर ले गए। और इसी बीच नीचे के फ्लोर के सभी घरो के दरवाजे को कुछ लोगों ने बाहर से लॉक लगा दिया और दो लोग बाहर के मेरे खिड़की के पास खड़े होकर उसकी माँ को खिड़की खोलने के लिए मना करते हुए उससे कहा कि आवाज मत करना। सुबह उठने के बाद जब मैने अपनी खिड़की से बाहर देखा तो भीड़ लगा हुआ था। जिसपर में भी देखने के लिए बाहर निकली तो देखा कल्पेश का शव पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस टीम ने मौके पर पहुच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के माँ की शिकायत पर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच तुलींज पुलिस द्वारा की जा रही है।




---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger