Ads (728x90)

प्रतापगढ़ (प्रमोद श्रीवास्तव) सूबेके प्रतापगढ़ मेअपराध अपने चरम पर पहुँच गया है, जहाँ एक तरफ योगी सरकार प्रदेश में क़ानून व्यवस्था के चुस्त-दुरुस्त होने के दावे कर रही है, तो वहीं दूसरी और आज शाम के समय प्रतापगढ़ में जेठवारा-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित गाँव श्री कान्त पुरवा के कोटेदार मदन तिवारी के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जानकारी मिलने तक किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में आये बदमाशों ने मदन तिवारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की, और कुछ देशी बम भी फेंके, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक साथ इकठ्ठा होकर एक बदमाश को धर दबोचा और पुलिस को फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया




---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger