अटेवा पेंषन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाते कर्मचारी
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहान
कन्नौज। पुरानी पेंषन बहाली के लिए जनपद के विभिन्न विभागों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गुरूवार को कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन में अटेवा पेंषन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया।
हस्ताक्षर अभियान के सभी प्रपत्र प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उप्र को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एक अप्रैल 2005 से प्रदेष सरकार ने राज्य कर्मचारियों की पेंषन योजना समाप्त कर दी है। जिसकी बहाली के लिए अटेवा पेंषन बचाओ मंच उप्र संघर्षरत है। पुरानी पंेषन बुढापे की लाठी को पुनः वापस पाने के लिए षिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी अटेवा के हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। पदाधिकारियों का कहना था कि एक दिन का सांसद विधायक पेंषन का हकदार बन जाता है परन्तु वर्षांे सेवा करने के उपरांत भी राज्य कर्मचारी वंचित हैं। जबकि केरल, त्रिपुरा, पष्चिम बंगाल में पुरानी पेंषन योजना जारी है। राज्य कर्मचारियों को नई पेंषन योजना सीएनपीएस के नाम पर धोखा है जो जबरदस्ती थोपी जा रही है। पेंषन न मिलने तक अटेवा का संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा। इस मौके पर सूफियान अहमद, प्रवीण पाठक, सर्वजीत आर्या, विनोद कुषवाहा, एसएल सिंह, मसहूर, आफताब, मो. आरिफ, रामाषीष, लालसिंह, अहमद हफीज, सीपी पाल, जेपी गौड आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook