Ads (728x90)

एडीएम ने वाणिज्य कर, आवकारी, उप निबन्धक, जिला पूर्ति तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहान

कन्नौज। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैष्य ने गुरूवार सुबह वाणिज्य कर कार्यालय, जिला आवकारी अधिकारी कार्यालय, उप निबन्धक कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

वाणिज्य कर कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में पत्रावलियों का रख रखाव सही नहीं मिला एवं गंदगी पाई गई। रैक में रखे रिकार्ड, अभिलेखों में धूल पाई गई। उन्होंन सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति समय से सुनिष्चित कराने के निर्देष दिए। जिला आवकारी अधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। जिस पर तीन दिवस में स्पष्टीकरण के निर्देष दिए गए। उप निबन्धक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी उपस्थित मिले और सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। उन्होंने उप निबन्धक को निर्देषित किया कि कार्यालय में सफाई दुरूस्त रखें। जिला पूर्ति कार्यालय में निरीक्षण के दौरान दो पूर्ति निरीक्षक व एक लिपिक अनुपस्थिति पाए गए। इस जिला पूर्ति अधिकारी से तीन दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देष दिए। माध्यमिक षिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लेखाधिकारी शफीक अहमद एवं लेखाकार अरविन्द प्रताप अनुपस्थित मिले तथा कार्यालय की रैक व छत में गंदगी पाई गई। वहीं पत्रावलियों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति समय से कराने के साथ अभिलेख व्यवस्थित करने के निर्देष दिए। लेखाधिकारी बेसिक षिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दपुर खिरिया के सेवा निवृत्त होने पर जीपीएफ का भुगतान लम्बित पाए जाने पर प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देष दिए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger