Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहान

कन्नौज। थाना सौरिख के सराय भागमल गांव निवासी रूबी पत्नी कष्मीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक सेे न्याय की गुहार लगाई है। पीडित महिला का कहना है कि 4 जनवरी 16 को जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के पचखुपरा गांव निवासी दुर्विजय सिंह यादव पुत्र बालेष्वर सिंह ने उसकी भैंस 68000 रूपए में खरीदी और दो हजार रूपए नगद देकर शेष रकम दो दिनों में देने का वादा किया। कई दिन तक रूपए नहीं लौटाए। जब मेरा बच्चा बीमार हो गया तो इलाज के लिए रूपए मांगे। इस पर उपरोक्त ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडिता का कहना है कि उसने एसपी मैनपुरी, तिर्वा विधायक कैलाष राजपूत, राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय ने गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिल सका। पीडित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger