Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी शहर के द्रोण फाउंडेशन के माध्यम से जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष्य में उमंग महिलाओं की बाईक रैली का आयोजन भिवंडी शहर में किया गया। शहर के मुख्य रास्तों से निकलने वाली महिलाओं की रैली में लगभग छह सौ से अधिक महिला बाईक स्वार सहभागी हुई . स्त्री भ्रूण हत्या , छोटी बच्चियों पर होने वाले लैंगिक अत्याचार को रोकने के लिए जनजागृती करने के उद्देश्य से उक्त रैली का आयोजन किया गया था .
भिवंडी शहर के द्रोण फाउंडेशन सेवाभावी संस्था द्वारा जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिवंडी शहर के उमंग महिला बाईक रैली का आयोजन किया गया . इस रैली में भिवंडी शहर के सर्व जाति धर्म की महिलाओं ने बढचढकर भाग लेकर रैली सफल बनाया ।

भिवंडी शहर में सर्व मुख्य रास्तों पर निकलने वाली रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों महिलाएं सहभागी थीं।
स्त्री भ्रूण हत्या , छोटी बच्चियों होने वाली लैंगिक अत्याचार , बलात्कार जैसे अपराध को रोकने , अत्याचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए , बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसे नारा लगाते हुए निकलने वाली यह रैली सर्वत्र भिवंडी में चर्चे का विषय बनी हुई है .भिवंडी जैसे मध्यमवर्गीय शहर में महिलाओं की बाईक रैली को मिलने वाले भारी प्रतिसाद ने महिलाओं में अधिक उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है तथा उक्त प्रकार की रैली का आयोजन शहर में समय समय से हो तो महिलाओं में स्वाभिमान जागृत होगी इस प्रकार की प्रतिक्रिया रैली में सहभागी मीना कुंटे ने व्यक्त की है .
उक्त उमंग बाइक रैली के आयोजन के संदर्भ में द्रोण फाउंडेशन की प्रमुख संयोजिका डॉ नूतन मोकाशी कहा कि महिलाओं द्वारा दिए गए प्रतिसाद के स्वरूप आनंद व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम , बोहरी समाज की महिलाएं इस रैली में सहभागी हुई जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था . तथा सहभागी महिलाओं में लक्की ड्रॉ निकाल कर प्रथम तीन विजेताओं को सोने की अंगूठी उपचार के रूप में भेट दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए द्रोण फाउंडेशन की असंख्य महिलाओं ने विशेष रूप से अथक प्रयास किया उक्त सभी के प्रति आभार प्रकट किया। तथा भविष्य में उक्त प्रकार की बाईक रैली का आयोजन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Blogger