Ads (728x90)

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक दूसरे चरण का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लाइन नंबर 4 और 5 पर काम किया जाएगा। ये क्रमशः प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 से संबंधित हैं।

चंडीगढ़ स्टेशन पर कुल 36 दिनों का ब्लॉक 10 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तीन चरणों में रखा गया है। इस पूरे ब्लॉक के दौरान 442 ट्रेन ट्रिप प्रभावित/रद्द होने की जानकारी है। कुछ ट्रेनों को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के लिए मोहाली में अस्थायी ठहराव भी निर्धारित किए गए हैं।

यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का Origin/Termination, Revised Schedule, Stoppage और Platform/Berthing जरूर जांच लें। रेलवे ने यात्रियों को NTES, स्टेशन डिस्प्ले/घोषणाओं और 139 हेल्पलाइन से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है।


#RailwayUpdateIndia #ChandigarhRailway #TrainUpdate #RailwayAlert #PassengerInformation #ChandigarhRailwayStation #IndianRailways

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

Blogger