Ads (728x90)

मोहम्मद मुकीम शेख | मुंबई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की मंजूरी के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति; वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरचिटणीस और सचिवों समेत नई टीम का गठन

नवी मुंबई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की मंजूरी के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नई कार्यकारिणी में साहेब एस. यादव और डॉ. नूरजहां को सरचिटणीस (महासचिव) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, खजिनदार, सरचिटणीस और सचिव पदों पर भी नेताओं की नियुक्ति की गई है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन नियुक्तियां

नई कार्यकारिणी में इकबाल अब्दुल रज्जाक कावरे, बाबू रामराव सावळे और बालकृष्ण सीताराम बैले को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर 17 नेताओं को जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष रमेश सुतार, बाबासाहेब हरिया गायकवाड, निलेश कमलाकर देसाई, महेश दशरथ गवस, अरुण जोशी, रतन अनंत तांडेल, फजी़ल शेख, अनिता राज शिंदे (सनस), श्रीकांत सरयाराम पाटील, एड. बिलाल ए. मुल्ला, रवि सुखदेव जाधव, सतवीर सिंह पावला, अंकुश रघुनाथ यादव, वंदना चिंचोलकर, प्रकाश दत्तू राव, रामचंद्र बापूराव रामशिटे और रुपाली कापसे को जिम्मेदारी दी गई है।

साहेब एस. यादव और डॉ. नूरजहां समेत सरचिटणीस नियुक्त

कार्यकारिणी में साहेब एस. यादव और डॉ. नूरजहां के साथ दयानंद संजीवा शेडगे, के. मनोहर, प्रदीपकुमार भुराम सपकाळ, विलास भानुदास गायकवाड, एड. कल्पेश कृष्णकांत थोरावडे, कृष्णा पुजारी, जनार्दन माणिकराव मोरे, तेजसिंदर सिंह, जमीर सामउल्ला खान, रामेश्वरदयाल केशवदेव शर्मा और संतोष रामचंद्र गडहाणे को भी सरचिटणीस पद की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं अमृता आनंदराज भणगे, शांताराम शेडगे, प्रल्हाद आनंद गायकवाड, दिव्येंदू मंडल, अशोक रावसाहेब खंदारे, एड. विठ्ठल वैजनाथ गुमदे, विद्या भांडकर और हेमलता बोराळे समेत अन्य पदाधिकारियों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

उज्ज्वला सावळे को खजिनदार

कार्यकारिणी में उज्ज्वला सावळे को खजिनदार नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष/कार्याध्यक्ष, जिले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार, पूर्व सांसद/विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा आजी-माजी महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर, गटनेता और सदस्य आदि को भी कायम निमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Post a Comment

Blogger