Ads (728x90)

 भाइयों की कलाई पर राखी बांधती नन्हीं बहनें

-रक्षाबंधन पर्व पर इत्रनगरी में मची धूम
-बहनों के साथ-साथ नन्हें मुन्ने बच्चों में रहा उत्साह

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह देखने को मिला। बहनों ने मन पसंद राखियों से अपने प्यारे भाईयों की कलाईयां सजाईं और भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर खुशी का इजहार किया। रक्षाबंधन को लेकर दिनभर बाजार से लेकर सडकों तक भीडभाड रही। खासकर महिलाओं व बच्चों में अपार उत्साह रहा।

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सोमवार को इत्र नगरी में खुशियां छाई रहीं। चायनीज व चमक दमक वाली राखियांे से भाइयों की कलाइयां सजी दिखाई दीं। बहनों से भाई के मस्तक पर मंगल टीका लगाकर लम्बी उम्र की कामना की तो भाइयों ने उपहार भेंट कर बहनों को दुलारा। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजार में मिष्ठान की दुकानों पर अधिक भीडभाड रही। बस से लेकर मैजिक टेम्पो तक खचाखच भरकर चले। इस कारण बहनों को तमाम दिक्कते झेलकर सफर करना पडा। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों पर बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा देकर खासी राहत दी है। इस कारण रोडवेज बसें बहनों से भरी नजर आईं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger