बाबा गौरीशंकर मंदिर में लगी कतार व गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड
-सावन के आखिरी सोमवार को उमडा जन सैलाब
-गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। सावन मास के आखिरी सोमवार को लेकर शिवालय ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। बाबा गौरीशंकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए तडके से ही भक्तों की कतार लग गई और भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भोलेबाबा के दरबार श्रद्धालुओं की भीडभाड से गुलजार हो गए और शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। वहीं गंगा तट पर भी पहुंचकर शिव भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजल से अभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
सावन मास में भगवान शिव की आराधना विशेष पुण्य फलदाई मानी जाती है। सोमवार को सावन मास का आखिरी दिन होने से इसका विशेष महत्व माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि करीब 50 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन में पांच सोमवार पडे हैं। इस कारण शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। इत्र नगरी के पौराणिक बाबा गौरीशंकर मंदिर को इलेक्ट्रानिक झालरों से भव्यता से सजाया गया। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगी रही। शिव भक्तों के मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव को बेल पत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल से अभिषेक कर फल पुष्प अर्पित किए। सावन के आखिरी दिन सोमवार होने के कारण सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड जुटी रही और शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गंूजते रहे। इसी प्रकार चैधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा कोतवालेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर में भी शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर पुण्यलाभ अर्जित किया। बाबा गौरीशंकर मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। सावन मास में गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक विशेष फलदाई माना जाता है। इसे लेकर सुबह से ही गंगा तट पर कांवरियों व शिव भक्तों की भीड लगी रही। जहां से स्नानादि कर शिव भक्त गंगा जल लेकर शिव मंदिरों में पहुंचे और पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook