सफीपुर विधायक ने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कराया ब्लड परीक्षण हर ज़रूरत मन्द को भाजपा कार्यकर्ता मुफ्त मे उपलब्ध करायेंगे खून
उन्नाव, हिन्दुस्तान की आवाज़ मोहित मिश्रा
सफीपुर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्लड परीक्षण अभियान में अभी तक सैकड़ो कार्यकर्ता अपना ब्लड परीक्षण करा चुके है और आज क्षेत्रीय भाजपा विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने अपने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी मे अपने खून की जाच करायी ॥
युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अन्नू मौर्या ने बताया कि अब किसी भी व्यक्ति कि खून कि कमी कि वजह से जान नही जायेगी बार्डर पर तैनात सेना हो या फ़िर कोई गरीब व्यक्ति सभी को समय से खून उपलब्ध करा मदद की जायेगी और यह दल उन लोगो की मदद करेगा जिन्हें बीमारी या आकस्मिक दुर्घटनाओ की वजह से खून की आवश्यकता पड़ेगी।
इस मौके पर बेनी माधव दिवाकर, हरिशरण लाला ,लाले गौड़ ,राजू चौहान ,गोलू दीक्षित ,संजय सिंह, अनूप सिंह चंदेल , सनद गुप्ता, राज़ दिवाकर ,संतोष मिश्रा ,नीरज कुशवाहा समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे॥
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook