Ads (728x90)


ट्रकों से गोवंश उतारते पुलिस व ग्रामीण।2 ट्रकों को क्रूरता पूर्वक भरे गोवंश


चौमहला,हिन्दुस्तान की आवाज,दिलीप जैन

चौमहला,पुलिस ने गो वंशो से भरे दो ट्रकों को जप्त कर दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।इन ट्रकों में क्रूरता पूर्वक 57 गो वंशो को भर रखा था ,तीन गोवंशो की ट्रकों में ही मौत हो चुकी थी। यह ट्रक मालपुरा टोंक से जावरा मध्यप्रदेश जा रहे थे।
थाना प्रभारी बन्नालाल चौधरी ने बताया कि सुचना मिलने पर साकरिया रेल्वे फाटक से दो गोवंशों से भरे ट्रकों को जप्त किया गया ,यह ट्रक सुवासरा मध्यप्रदेश की और से गंगधार की ओर आ रहे थे।
साकरिया निवासी तूफान सिंह भगवान सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सुवासरा मध्यप्रदेश की ओर से दो ट्रक तेज गति से आ रहे थे गांव मे मुख्य सड़क पर आबकारी पुलिस खड़ी थी उनको देख कर दोनों ट्रक ने ओर गति बड़ा दी तथा स्पीड बेकरो से भी तेज गति से गुजरे तो ग्रामीणों ने ट्रको का पीछा किया ,रेलवे फाटक बंद होने से ट्रको को रोक कर ड्राइवर किलिंनर भाग गये जिसमे दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा गंगधार पुलिस को सुचना दी,मध्यप्रदेश पुलिस को भी सुचना मिलने पर वह भी पीछा दबाती हुई मौके पर पहुची।गंगधार पुलिस ने दोनों ट्रक को जप्त कर गंगधार थाने लायी।मामला दर्ज कर इस्माइल नगर, मालपुरा टोंक निवासी कलीम खा,गफ्फार खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे यह गो वंश मालपुरा टोक से जावरा मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।
पुलिस गो वंशो को किसी गो शाला के सुपर्द करनी की व्यवस्था कर रही। पुलिस ने गंगधार व चौमहला की गोशाला से सम्पर्क किया लेकिन वह जगह कम होने का बहाना कर रखने को असमर्थता जाहिर की।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger