Ads (728x90)

-तीन दिन से था गायब, पुलिस जुटी छानबीन में


मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के उमरिया नाले में बुधवार की सुबह एक 33 वर्षीय युवकी की लाश पाये जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाद में युवक की पहचान कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी के पीछे स्थित चोरवाबारी गांव निवासी अमित कुमार उर्फ भोला माली पुत्र रंगीला प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का जहां आरोप लगाया है वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि भोला बीते 7 अगस्त को सायं घर से निकला था इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। जिसकी परिजन हर जगह तलाश कर थक हार चुके थे। इसी बीच बुधवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के उमरिया नाले में एक युवकी लाश होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो भोला की लाश देख बेहोश हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन करने के पश्चात लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दूसरी ओर परिजनों ने दुश्मनी वश हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger