Ads (728x90)

-पन्ना देवी भगवान दास सेवा संस्थान के तत्वावधान सैकड़ों महिलाओं में हुआ साड़ी वितरण

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। वैसे तो जिले में तमाम समाजसेवी और समाज सेवी संगठन है, लेकिन बात जब होती है छानबे विकास खंड़ क्षेत्र की तो बरबस ही बिहसड़ा ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल का नाम अदब से जुबान पर आ जाता है। जिनके सेवा भरे कार्यो को भला कौन नहीं जानता होगा। कुछ ही वर्षो में अपने समासेवा भरे कार्यो से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए पप्पू जायसवाल के दरवाजे पर फरियादियों की जहां हर सुबह कतार लगी हुई रहती है वहीं शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा जब वह किसी की मदद न करते होगें। यहीं कारण है कि आज पप्पू जायसवाल जहां किसी परिचय के मोहताज नहीं है वहीं रक्षाबंधन पर सैकड़ों बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर एक मिशाल पेश करने का काम किया है। जिसकी चर्चा पूरे जिले में रही है। ग्राम प्रधान पप्पू जायसवाल कहते भी है कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को उनकी जन उपयोगी आवश्यकताओं को पूरा करना न केवल मेरा ध्येय है, बल्कि यह मेरा परम सौभाग्य है जो मुझे इनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। पन्ना देवी भगवान दास सेवा संस्थान के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की मदद करते चले आ रहे ग्राम प्रधान बिहसड़ा द्वारा अभी पिछले दिनों रक्षाबंधन अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया। प्रमुख समाजसेवी एंव छानबे विकास खंड़ के बिहसड़ा ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल कहते है कि गांव और गांव के निवासियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए है। ग्रामीणों के मान सम्मान के साथ गांव का सम्रग विकास उनका मुख्य उदे्श्य है। जिससे वह कभी भी पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की जनता जो विश्वास और भरोसा मेरे प्रति बना हुआ है वहीं आगे भी बना रहेगा।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger