-ग्राहकों से अभद्रता कर भगाया जा रहा
सिक्के देने वाले ग्राहकों से जिरह करते पेट्रोल पंपकर्मी
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। जहां एक ओर सरकार सिक्कों को पूरी कानूनी वैद्यता होने के साथ सिक्के नहीं लेने वाले दुकानदारों, सेवा प्रदाताओं के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने का फरमान जारी कर रही है। वहीं मनमानी पर उतारू पेट्रोल पंपकर्मी ग्राहकों से सिक्के लेने से साफ इंकार कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं सिक्के देने वाले ग्राहकों से कर्मचारी अभद्रता भी कर रहे हैं।
तिर्वा रोड पर बेहरिन के समीप स्थित इस्सार कंपनी के पेट्रोल पम्प पर कर्मचारियों द्वारा सिक्के देने वाले ग्राहकों से अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। कई ग्राहकों को दबंग पेट्रोल पंपकर्मियों ने भला बुरा कहते हुए सिक्के लेने से इंकार किया और बोले जहां चाहे चले जाओ हम एक भी सिक्का नहीं लेंगे। इसी प्रकार अन्य ग्राहकों द्वारा भी इस प्रकार की शिकायतें की जा रही हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप के अलावा अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भी ग्राहकों को सिक्के की समस्या को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर का कहना है कि जो सेवा प्रदाता, दुकानदार सिक्के लेने से मना करते हैं। उनकी शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook