Ads (728x90)

भिवंडी। नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत भंडारी कंपाउंड क्षेत्र स्थित श्रीसाई हनुमान मंदिर की दानपेटी तोडकर पैसा चोरी करने वाले दो चोरों को नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि धनाजी भोसले ( 24 निवासी . देवजीनगर) व समीर सलीम अंसारी ( 19 निवासी .भंडारी कंपाउंड ) इन दोनों ने सांठगांठ कर श्रीसाई हनुमान मंदिर गेट का ताला तोडकर अंदर प्रवेश किया और मंदिर की लकडी की दानपेटी तोडकर उसमें से 1 हजार 925 रुपये चोरी कर फरार हो गए थे .उक्त घटना परिसर के स्थानीय नागरिक छेदीलाल रामबागी पाल ने देख लिया था इन्होने इस चोरी प्रकरण का मामला नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर एपीआय विष्णू आव्हाड ने उक्त दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger