Ads (728x90)

-पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान की अनोखी पहल

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। खेल क्रांति अभियान, पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरू के सहयोग से नई पहल करते हुए हरियाली लाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमांशु सिंह व प्रियांशु सिंह ने अपने पिता एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह, चैबे टोला की पुण्यतिथि पर यादगार स्वरूप स्मृति पौध रोपण में अशोक, अमरूद, आंवला, सागौना, परम नित्य के 11 पौधों का तथा ग्रीन गुरू जी द्वारा 1 पौध मौलश्री का रोपण आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पार्क बरौधा कचार में आदेश सिंह पटेल, सोन लाल पटेल, राजीव पाण्डेय, प्रिंय सिंह, क्षितिक सिंह, शिव मौर्या, विवेक ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रीन गुरू ने कहा कि आज के समय में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण से बड़ा कोई महान कार्य नहीं है। लोगों को यादगार बनाने के लिए जन्मदिन, शादी विवार, सालगिरह, पुण्यतिथि, त्यौहारों आदि पर अवश्यक पौध रोपण करना चाहिए। ताकि इस दिवस की उपयोगिता बढ़ाने के साथ-साथ इसको यादगार भी बनाया जा सके।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger