Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक मोहल्ले में ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने दवा की दुकान पर छापामारा। यहां एक्सपायरीडेट की दवा मिली जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं थे। सीएमओ के निर्देश पर कटरा कोतवाली में हथिया फाटक के एक नीम हकीम के खिलाफ स्वाधीनता दिवस के पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नीम हकीम जिस भवन में क्लीनिक का संचालन करता था उसी में दवा की दुकान भी खोल रखी थी। आरोप है कि एफआइआर दर्ज होने के बाद नीम हकीम ने पुलिस से मिलकर दुकान का स्थान परिर्वितत कर दिया। इसकी जानकारी जब औषधि निरीक्षक मनोज सिंह को हुई तो उन्होंने शुक्रवार को दोपहर में दवा की दुकान छापामारा तो वहां फार्मासिस्ट कोई नहीं था। दवा क्रय विक्रय के कागज भी नहीं थे। जांच करने पर हजारों रुपये की दवा एक्सपायरी डेट की मिली। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। डीआई मनोज ने बताया कि दुकान का स्थान परिवर्तन के संबंध में मकान के कागजात लेकर उसकी जांच की जा रही है। जवाब मांगा गया है। ड्रगइंस्पेक्टर मनोज ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि इंफ्लूएंजा एएचएन 1 (स्वाइन फ्लू) के प्रभावी नियंत्रण के लिए दवा की उपलब्धता बनाए रखें। दुकानों के बाहर कागज का बोर्ड चस्पा कर उस पर लिखें कि स्वाइन फ्लू की दवाएं उनके यहां उपलब्ध हैं ।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger