एक सप्ताह बाद भी पत्थर लदी ट्रक पर नही हुई कार्यवाई
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। अवैध तरीके से गिट्टी लादकर जा रही एक ट्रक11अगस्त को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया था।पुलिस की सूचना के बावजूद खनिज विभाग गिट्टी लदी ट्रक के खिलाफ कार्यवाई की बजाय पत्थर माफिया को बचाने का प्रयास कर रहा है। पटेहरा चैकी इंचार्ज ने बताया कि प्लेट पर ट्रक का नम्बर कुछ और लिखा था,रजिस्ट्रेशन कागज पर दूसरा नम्बर लिखा था। ट्रक व कागज पर अलग अलग नम्बर होने से पुलिस ने संदेह के घेरे में गिट्टी लदे बाहन को एमबी एक्ट में सीज कर दिया। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि पत्थर का परमिट भी चालक नही दिखा पाया। चालक की सूचना के घंटो बाद ट्रक मालिक पत्थर का कागजात लेकर पटेहरा चैकी पहुँचा। परमिट संदिग्ध होने पर पुलिस की सूचना के बाद भी पाषाण विभाग कार्यवाई के लिए कोई अधिकारी नही पहुँचा।एक सप्ताह बाद भी पुलिस खनिज विभाग के अधिकारीयों की इंतजार में है। अबैध ढंग से हो रहे परिवहन पर पुलिस की कार्यवाई में पाषाण विभाग रोड़ा बना है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook