-ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
-महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कन्नौज। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु महिला ट्रक की टक्कर से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड लिया और उसकी पिटाई लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची मानीमऊ चैकी इंचार्ज बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चालक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।
रविवार सुबह जनपद सीतापुर के थाना अमलिया के सिगरैंया निवासी 35 वर्षीय आरती पत्नी राजेश अपने परिवार व अन्य ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रविवार को गंगा स्नान के लिए आई थी। मेंहदी घाट से स्नान के बाद महिला व अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर कन्नौज स्थित अन्य विख्यात मंदिरों में दर्शन के लिए आ रही थी। तभी मेंहदी घाट रोड पर ही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर महिला घायल हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकडकर उसकी पिटाई लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक पुष्पेन्द्र पुत्र बलवान बमरौली थाना मोठ जनपद झांसी को इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook