Ads (728x90)


मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई, फिल्म में काम करने वाले मजदूरों की सभी मांग पूरी नही होगी तब तक इन मजदूरों का आंदोलन सुरू ही रहेगा. यह आंदोलन नही रुकेगा. यह बयान मुंबई काँग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने दिया है. १५ अगस्त से हड़ताल कर रहे फिल्म मजदूरों से भेट के समय वह कह रहे थे. श्री. निरुपम ने फिर कहा कि, आज १०० और २०० करोड रुपये का मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनाई जाती है. फिल्म में काम करने वाले बॉलिवूड के बड़े बड़े कलाकार, निर्माता और डिस्ट्रिब्युटर यह सभी रुपया कमाते है. लेकिन इस फिल्म को सफल बनाने में जो पर्दे के पीछे के कलाकार है, मुख्यरूप से मेकअपमन, स्पॉटबॉय, कनिष्ठ कामगार, साऊंड आर्टिस्ट, फाईटमास्टर, सेट डिझायनर और अन्य पर्दे के पीछे के कलाकारों की बड़ी उपेक्षा हो रही है. इनके हाथ कुछ नही आता. पहले के समय में काम करने के बाद मजदूरी तुरंत मिलती थी. लेकिन अब उन्हें छेह छेह महीने वेतन ही नही मिल रही है. उनका शोषण हो रहा है. इसलिए अब जो उन्होंने हड़ताल का मार्ग अपनाया है, वह योग्य है. आज उनकी सभी की सभी २२ संघटन इसमें शामिल हुई है . वह अपना अधिकार मांग रहे है. जब तक सभी मांग पूरी नही होगी तब तक यह लढाई इसी तरह शुरू रहना चाहिए .

निरुपम ने फिर कहा की, तुम कलाकारों की जानकारी के लिए कुछ कलाकार इस तरह होगे जो आज भी निर्माता के लिए काम कर रहे है. यह लढाई उनकी भी है. फिर भी वह कलाकार यदि काम कर रहे हो तो. उन्हें मिलकर समझाना चाहिए. यदि सेट डिझाईन नही हुवा तो शूटिंग नही हो सकती. यदि स्पॉटबॉय, मेकअपमन नही होगे तो फिल्म की शूटिंग नही हो सकती. उसी तरह इस फिल्म नगरी में अमिताभ बच्चन, अक्षयकुमार की तरह दिग्गज अभिनेता है उन्हें मिलना चाहिए. पाच-पाच लोगो का ग्रुप बनाकर उनसे मिले . उन्हें तुम्हारे आंदोलन की जानकारी दे. एक पत्र दे. उन्हें आपको कितनी परेशानी से सामना करना पड़ता है वह बताये. यदि इस तरह दिग्गज कलाकारो का तुम्हे साथ मिला तो निर्माता आयेगे और जब तक सभी मांग पूरी नही होती तब तक यह आंदोलन इसी तरह सुरु रहना चाहिए. यह मुंबई काँग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा.

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger