Ads (728x90)

माँन्धाता,हिन्दुस्तान की आवाज,राहुल विश्वकर्मा


प्रतापगढ़ मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के लिलौली गांव के पासअनियंत्रित विक्रम पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए विक्रम चालक मौके से फरार हो गया । ग्रामीणों ने घटना की सूचना मानधाता पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही मान्धाता पीएचसी भेजा कर प्राथमिक उपचार कराकर घायलों को घर भेज दिया गया। वही मृतक राम आसरे यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। विक्रम को पुलिस थाने में लाकर सीज कर दी।

बतादे कि सोमवार को 12 बजे के आसपास मऊआइमा से मानधाता के लिये एक विक्रम में सात यात्री बैठ कर निकले।जैसे ही लिलौली गांव के विष्वकर्मा के राइस मील के पास पहुँची कि चालक का नियंत्रण खो गया और यात्री सहित विक्रम पलट गई,और चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। लेकिन बाबागंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मास्टर राम आसरे यादव 55 निवासी हिछा का पुरवा मानधाता की घटना स्थल पर ही मौत होगी।वही लालती देवी 35 निवसी छितपाल गढ़, गीती 42 डिहवा मानधाता, मालती 56 निवासी डिहवा मानधाता, रमेश 40,महेन्द्र 10 निवसी जजदूपुर बुरी तरह घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानी लोगो के मदद से घयलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता उपचार के लिये भेजा गया।और मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी ।सूचना मिलते ही मृतक राम आसरे के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया। राम आसरे यादव अपने पीछे बड़े पुत्र श्रीश 38 ,कुशल 35, नरविजय 25, बेटी सरिता 23 व पत्नी को छोड़ गये है।मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि सोमवार की सुबह 6 बजे पिता जी घर से गंगा स्नान के लिऐ फाफामऊ निकले थे। और 12 बजे सूचना मिली कि लिलौली के पास विक्रम पलट गई जिसमें उनकी मौत हो गई । मास्टर राम आसरे का 5 वर्ष बाद रिटायरमेंट शेष था।अब इनके चले जाने के बाद घर का सारा दारो मदार बड़े बेटे के सिर पर आ गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger