नाबालिक की कुएं में गिरने से मौत,परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
अलवर, हिन्दुस्तान, की आवाज,अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव जाडोली में एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं परिजनों ने गांव के ही एक युवक धर्मेंद्र उर्फ काला प्रजापत पर बीती रात बालिका को जबरन घर से उठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है परिजनों का आरोप है कि गांव का ही धर्मेंद्र उर्फ काला प्रजापत नामक युवक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सब्बा को रविवार रात घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे कुएं में धक्का देकर फरार हो गया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से निकालकर अलवर के सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया जहां फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है परिजनों द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook