Ads (728x90)

-नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रही धूम, प्रभु उपहार भवन में आयोजित हुआ सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रमुख पर्व रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को जनपद सहित ग्रामीण अंचलों में पूरे धूमधाम और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर तिलक लगा कर उनका मुंह मीठा कराते हुए इस अटूट रिश्ते की डोर को मजबूती प्रदान करने के साथ रक्षा की वचनवद्वता दुहराई। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में इस अवसर पर काफी चहल पहल होने के साथ मिष्ठान की आदि की दुकान पर जहां खरीददारों की काफी भीड़ रही वही बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। इसी क्रम में नगर के शुक्लहां स्थित प्रभु उपहार भवन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भैया एवं बहनों को रक्षासूत्र बांधने का तांता लगा रहा। इस मौके पर केन्द्र की संचालिका बहन बिन्दु दीदी ने प्रभु उपहार भवन में आये हुए सभी भाई व बहनों को बारी-बारी से रक्षासूत्र बांध तिलक लगाते हुए प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरा उपहार भवन देखते ही बन रहा था। अन्य दिनों की अपेक्षा आज यहां का स्वरूप बदला हुआ दिखलाई दिया। इस मौके पर उपस्थित भैया बहनों को रक्षासूत्र बांध बहन बिन्दु दीदी ने कहा कहा कि आज का पर्व एक महत्वपूर्ण पर्व है जो महज पर्व ही नहीं बल्कि परिर्वतन का भी पर्व है संकल्पों का पर्व है। पतंजली योग सेवा समिति के तत्वावधान में भी रक्षा बंधन पर्व पर जगह जगह रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन कर इस पर्व की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। जहां योगी भोलानाथ, योगी ज्वाला प्रसाद, योगी शान्तनु आदि मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger