Ads (728x90)

बिकास खण्ड के अधिकारी मस्त ग्रामीण त्रस्त

चहनियॉ (चंदौली), हिन्दुस्तान की आवाज, प्रकाश यादव
चहनिया,स्थानीय विकास खण्ड के सोनबरसा गाव मे विगत क इ दिनो से डायरिया पूरा फैल चूका है । जिसकी वजह से क इ लोग विमार हो गये है कुछ प्राइवेट मे तो कुछ सरकारी चहनियां प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर इलाज कराने पहुचे जिसमे तीन की हालत खराब होने के कारण जिलास्पताल रेफर कर दिया गया ।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले खण्डवारी गाव सभा मे बनहवा पर डायरिया का प्रकोप था जहा पर प्राथमिक स्वास्थ विभाग की पूरी सक्रियता के चलते अनहोनी से बचा जा सका लेकिन विकास खण्ड के आलाधिकारी काफी सुस्त व किसी अनहोनी का लगता है इंतजार मे बैठे है डायरिया व मलेरिया व वायरल इन्फेकशन व खसरा आदि रोग गंदगी की वजह से ही फैलता है । अपवाद स्वरुप एक दो गांव को छोड दिया जाय तो प्रत्येक गांव मे गंदगी की भरभार है कही पानी निकास की व्यवस्था न होने से पानी भरा हुआ है तो कही जगह झगह कूडे का ढेर लगा हुआ है सबसे बडा दुर्भाग्य तो यह है कि सभी गांव मे एक या दो सफाई कर्मी नियूक्त है वह सफाई कर्मी क्या करते यह बताने मे सभी अधिकारी मौन साध लेते है हा यह जरुर है कि जब कोइ गांव मे बिमारी फैलने लगती है तो खण्ड विकास अधिकारी के कान पर जू रेगता है और सभी गांव के सफाई कर्मी को उसी गांव मे डयूटी लगा कर एक दो दिन सफाई कर सब मस्त हो जाते है । अगर समय रहते यह सब गाव मे इस तरह कि व्यवस्था कर दी जाय तो इन सब विमारीयो से बचा जा सकता है । वही चहनिया गाव सभा मे बरसात के पानी निकलने की समूचित व्यवस्था नहीहो सकी और बरसाती पानी एक जगह इकठ्ठा होकर सड रहा है वहा भी डायरिया व वायरल विमारी का खतरा बना हुआ है । जब कि मौखिक रूप से इसकी शिकायत अधिकारि व ग्राम प्रधान से कि जा चूकी है ।
अगर सूत्रो की माने तो अधिकत्तर सफाई कर्मी या तो ग्राम प्रधान की कृपा दृष्टि से फल फूल रहे है या व्लाक अधिकारीयो की कृपा पर । इस तरह से सफाई कर्मी किसी भी गांव मे दूईज के चांद की तरह कभी कभी दर्शन देते है प्रधानमंत्री हो या मुख्य मंत्री इन लोगो के सफाई के आदेश इन अधिकारीयो की वजह से सफाई कर्मी के उपर प्रभाव नही पडता है । भ्रष्टता के दौर मे सभी लिप्त है । जिससे सरकार किसी भी अभियान को चहनियां विकास खण्ड ढेगा दिखाते नजर आता है । चाहे वह स्वच्छता अभियान ही क्यो न हो । प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान का यथार्थ इस समय प्रत्येक गांव मे देखा जा सकता है । कितना कारगर है । हा लेनदेन कर किस तरह मौज किया जा सकता है यह ब्लाक के अधिकारी व सफाई कर्मी से सिख सकते है । गजब का तालमेल है साहब इन लोगो मे कोइ लाख शिकायत करे इन व्लाक स्तरीय अधिकारी के ऊपर कोइ प्रभाव नही दिखता ।
गंगा तलहटी क्षेत्र मे जनता की भलाई के सोनबरसा स्वास्थ उपकेन्द्र भी बना है सरकार जिस उद्देश्य के साथ इस उपकेन्द्र का निर्माण कराया व आज भी अपने उद्देश्य को पूरा करने मे असमर्थ नजर आता है भवन तो आलिशान है मगर वह भवन भी अपने दुर्दशा पर रोता नजर आता है वहा से आप सौभाग्य से ही डाक्टर का दर्शन प्राप्त कर सकते है ।वही इस बावत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्साधिकारी डा संदीप सिह से पूछने पर बताया कि हम अपने स्तर से पूरे गांव का निरीक्षण कर रहे है । दवा व छिडकाव भी किया जा रहा है लेकिन सफाई का काम विकास खण्ड अधिकारी के अन्तगर्त आता है ।यह समय बरसात का ऐसे वक्त प्रत्येक गांव मे किट नाशक दवा छिडकाव कुआ मे विलिचिंग पाउडर व पानी निकासी के साथ गंदगी को साफ कराना चाहिये जिससे इस तरह की विमारी से बचा जा सके ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger